Search

 
 
 

कर्नाटक :  सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने कहा, कोई मतभेद नहीं, हाईकमान का फैसला मानेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने भाजपा  और जनता दल (सेक्युलर) पर हल्ला बोला.  कहा कि उन लोगों का  झूठे आरोप लगाने की आदत है. भाजपा और जनता दल(एस) कह रहे हैं कि वे नो-कॉन्फिडेंस मोशन लायेंगे. भाजपा के पास सिर्फ़ 60 विधायक हैं, और जनता दल(एस)  के पास 18 हैं. जबरि हमारे पास 140 विधायक हैं.
 

 Bengaluru :  कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में कई सप्ताह से जारी उठापठक के बीच आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मतभेद सुलझ जाने की बात कही  दोनों ने कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी फैसला होगा, उसे हम मानने को तैयार हैं.

 

 
हम दोनों के बीच अब कल से कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा. आरोप लगाते हुए कहा कि कन्फ्यूजन की बात कुछ मीडिया रिपोर्टर्स की देन है.  जान लें कि सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने कावेरी स्थित आवास पर डिप्टी सीएम को नाश्ते पर बुलाया था, जिसमें दोनों ने राज्य की प्रायोरिटी को लेकर चर्चा की.   

 
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि  हम दोनों ने 2028 के चुनाव और लोकल बॉडी चुनावों के लिए कांग्रेस के एजेंडे पर चर्चा की.  हमने इस बात पर चर्चा की कि 2028 के चुनावों में कांग्रेस को वापस सत्ता में लायेंगे. हम साथ मिलकर काम करेंगे.  हमारे बीच कोई मतभेद नहीं रहेगा. 


 प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने भाजपा  और जनता दल (सेक्युलर) पर हल्ला बोला.  कहा कि उन लोगों का  झूठे आरोप लगाने की आदत है. भाजपा  और जनता दल(एस) कह रहे हैं कि वे नो-कॉन्फिडेंस मोशन लायेंगे. भाजपा के पास सिर्फ़ 60 विधायक हैं, और जनता दल(एस)  के पास 18 हैं. जबरि हमारे पास 140 विधायक हैं.


डिप्टी सीएम शिवकुमार ने सिद्धारमैया की हां में हां मिलाई. सीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि जहां तक लीडरशिप की बात है, हम अपनी पार्टी हाईकमान को मानते हैं.  हम पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं।.

 

कर्नाटक विस का सेशन 8 दिसंबर से शुरू हो रहा है. शिवकुमार ने कहा कि हमलागों ने सेशन के लिए योजना बना ली है. हम एकजुट हैं. पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है. हम 2028 में सरकार को वापस सत्ता में लाने के की योजना पर काम कर रहे हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही