Search

कर्नाटक : सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार ने सीएम व डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

Bengaluru : सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने आज शनिवार दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.  उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें परमेश्वर (एससी), केएच मुनियप्पा (एससी), प्रियांक खरगे (एससी), केजे जॉर्ज (अल्पसंख्यक-ईसाई), एमबी पाटिल (लिंगायत), सतीश जारकीहोली (एसटी-वाल्मीकि), रामलिंगा रेड्डी (रेड्डी), और मुस्लिम समुदाय से बीजेड ज़मीर अहमद खान शामिल हैं.

राहुल गांधी,  मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार  समारोह में शामिल हुए

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता मौजूद थे. बिहार के नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी समारोह में शिरकत की. . (पढ़ें, चीन">https://lagatar.in/china-refuses-to-attend-g-20-meeting-calling-jammu-and-kashmir-a-disputed-territory/">चीन

ने जम्मू-कश्मीर को ‘विवादित क्षेत्र’ बताकर G-20 बैठक में शामिल होने से किया इनकार)

सिद्धरमैया के सामने सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की है चुनौती

बता दें कि के एच मुनियप्पा दलित समुदाय से आते हैं. वहीं खान और जॉर्ज अल्पसंख्यक समुदाय से है. जार्कीहोली अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं. जबकि रामालिंगा रेड्डी का संबंध रेड्डी जाति से है. वहीं  सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. जबकि उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के हैं. सिद्धरमैया के सामने पहली चुनौती सही संतुलन के साथ मंत्रिमंडल के गठन की है, जिसमें सभी समुदायों, धर्म, वर्गों और पुरानी तथा नयी पीढ़ियों के विधायकों का प्रतिनिधित्व हो. कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है और अनेक विधायक मंत्री पद की आकांक्षा रखते हैं. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistans-attempt-failed-bsf-shot-down-two-drones-on-punjab-border/">पाकिस्तान

की कोशिश नाकाम, BSF ने पंजाब की सीमा पर दो ड्रोन मार गिराये

विपक्ष को एकजुट करने का रुख नहीं अपना रही कांग्रेस- प्रकाश करात

इधर सीपीएम पोलित ब्यूरो नेता प्रकाश करात ने शपथ ग्रहण समारोह में कई मुख्यमंत्रियों को नहीं बुलाने पर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विभिन्न राज्यों की पार्टियों को एकजुट करने का रुख नहीं अपना रही है. उन्होंने केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया है. क्योंकि कांग्रेस इन्हें अपना विरोधी मानकर दिसंबर में चुनाव लड़ने जा रही है. प्रकाश करात ने कहा कि बीजेपी उनकी मुख्य विरोधी है. लेकिन कांग्रेस बीआरएस के खिलाफ लड़ने और उन्हें हराने के लिए तैयार है. वे भाजपा की बात नहीं कर रहे हैं. उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि बीजेपी से लड़ने वाली वे अकेली ताकत नहीं है. इसे भी पढ़ें : पतरातू">https://lagatar.in/pm-praised-patratus-water-treatment-plant-said-commendable-effort/">पतरातू

के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पीएम ने सराहा, कहा- सराहनीय प्रयास

राज्यपाल से मुलाकात कर दोनों नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था

इससे पहले सिद्धरमैया और शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की थी. साथ ही वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था. वहीं गुरुवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया था. इसके बाद दोनों नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. बताते चलें कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम की थीं. जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें जीती थीं. इसे भी पढ़ें : दान">https://lagatar.in/hazaribaghs-old-age-home-running-with-donation-money/">दान

के पैसे से चल रहा हजारीबाग का ओल्ड एज होम, कर्मियों को 3 साल से नहीं मिला वेतन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp