Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : सिद्धारमैया और शिवकुमार शनिवार दोपहर CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे, हेमंत सोरेन को भी आमंत्रण

Bengaluru : सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कल शनिवार दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दोनों नेताओं ने कल गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके साथ ही राज्यपाल ने सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को शपथ लेने के लिए बुलाया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरो के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना गया

शपथग्रहण समारोह कल दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया है. गुरुवार देर शाम को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को विधायक दल को नेता चुना गया. खबर है कि कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को निमंत्रण भेजा है.

कई गैर भाजपा राज्यों के सीएम को निमंत्रण 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी बुलावा भेजा है. इस क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राकांपा प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भी बुलाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही