Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार, राज्यपाल ने 24 विधायकों को दिलायी मंत्री पद की शपथ

Bengaluru :  कर्नाटक में आज शनिवार को सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार हो गया. कई दिनों के विचार विमर्श के बाद कांग्रेस द्वारा जारी की गयी लिस्ट में शामिल 24 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सभी विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. कैबिनेट विस्तार के बाद सिद्धारमैया सरकार में मत्रियों की संख्या 34 हो गयी. इससे पहले 20 मई को सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ कुल 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे, एमबी पाटील भी शामिल थे.

इन 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. एच.के. पाटिल
  2. कृष्णा बायरे गौड़ा
  3. एन चेलुवारायस्वामी
  4. के वेंकटेश
  5. एच.सी. महादेवप्पा
  6. ईश्वर खंड्रे
  7. के एन राजन्ना
  8. दिनेश गुंडू राव
  9. शरणबसप्पा दर्शनापुर
  10. शिवानंद पाटिल
  11. तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा
  12. एस एस मल्लिकार्जुन
  13. तंगदगी शिवराज संगप्पा
  14. शरणप्रकाश रुद्रप्पा
  15. पाटिल मनकल वैद्य
  16. लक्ष्मी आर हेब्बलकर
  17. रहीम खान
  18. डी. सुधाकर
  19. संतोष एस लाड
  20. एन.एस. बोसेराजू
  21. सुरेश बी.एस.
  22. मधु बंगारप्पा
  23. डॉ. एम.सी. सुधाकर
  24. बी नागेंद्र
इसे भी पढ़ें : ढिबरी,">https://lagatar.in/bjp-took-out-trahimam-yatra-with-dhibri-candle-and-utensil/">ढिबरी,

मोमबत्ती और बरतन लेकर भाजपा ने निकाली त्राहिमाम यात्रा

एन एस बोसेराजू को भी नये मंत्रियों की लिस्ट में किया गया है शामिल 

बताते चलें कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिनेश गुंडु राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, पीरियापट्टन वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगाडागी, आरबी तिम्मापुर और बी नागेंद्र सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं. वहीं लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर डीके शिवकुमार के करीबी हैं. इसके अलावा एमएलसी के एन एस बोसेराजू को भी नये मंत्रियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : सारे">https://lagatar.in/delhi-university-removed-the-chapter-on-poet-iqbal-who-wrote-saare-jahan-se-accha/">सारे

जहां से अच्छा… लिखने वाले शायर इकबाल का चैप्टर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हटाया

20 मई को इन आठ विधायकों ने ली थी मंत्री पद की शपथ

  1. प्रियांक खरगे
  2. जी परमेश्वर
  3. एमबी पाटील
  4. सतीश जारकीहोली
  5. केजे जॉर्ज
  6. के एच मुनियप्पा
  7. जमीर अहमद खान
  8. रामलिंगा रेड्डी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही