Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक :  हिजाब केस में फैसला सुनाने वाले जजों को Y कैटेगरी सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

Advertisement
Advertisement
Bengaluru :  हिजाब मामले  पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी  देने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि कोर्ट ने हिजाब मामले पर फैसला सुनाते हुए कक्षा में इस्लामिक हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखा गया था. खबर है कि कोवई रहमतुल्लाह को तिरुनेलवेली से और  जमाल मोहम्मद उस्मानी को तंजावुर से गिरफ्तार किया गया है.

जान से मारने की धमकी के बाद जजों को Y कैटेगरी सुरक्षा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि हमने हिजाब पर फैसला सुनाने वाले तीनों जजों को Y कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला किया है.मैंने डीजी और आईजी को विधानसौधा थाने में दर्ज शिकायत पर जांच के आदेश दिये हैं, जिसमें कुछ लोगों ने न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी दी है. बता दें कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अवस्थी, जस्टिस कृष्णा दीक्षित और काजी एम जैबुन्निसा की तीन सदस्यीय बेंच ने हिजाब मामले में फैसला सुनाया था.

हिजाब इस्लाम का  जरूरी हिस्सा नहीं है

कर्नाटक हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम का एक जरूरी हिस्सा नहीं है. अदालत ने 5 फरवरी को कर्नाटक सरकार के उस आदेश को भी बरकरार रखा, जिसमें छात्रों को शैक्षणिक संस्थानों द्वारा अनिवार्य ड्रेस का पालन करने के लिए कहा गया था.

फैसले के खिलाफ तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों के संगठन कर्नाटक पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तमिलनाडु के मदुरै में गुरुवार को ऐसी ही एक विरोध सभा का एक वीडियो क्लिप दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी. इसमें तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) ऑडिटिंग कमेटी के सदस्य कोवई रहमतुल्लाह कहते सुनाई रहे हैं कि झारखंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान गलत फैसला देने वाले जज की हत्या कर दी गयी. हमारे समुदाय में भावुक लोग हैं.

टीएनटीजे मदुरै के जिला अध्यक्ष पर मामला  दर्ज

उन्होंने न्यायाधीशों को परोक्ष रूप से धमकी देते हुए कहा. अगर उन्हें (कर्नाटक एचसी जज) कुछ होता है, तो भाजपा हमें दोष देने के लिए एक अवसर की प्रतीक्षा कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो और लोगों, टीएनटीजे मदुरै के जिला अध्यक्ष हबीबुल्लाह और उपाध्यक्ष आसन बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने बैठक का आयोजन किया था. तंजावुर में पुलिस ने शुक्रवार को टीएनटीजे मुख्यालय के अध्यक्ष एस जमाल मोहम्मद उस्मानी को गिरफ्तार किया है.  संगठन के तंजावुर जिले के नेता राजिक मोहम्मद पर कर्नाटक हाई कोर्ट न्यायाधीशों, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केस दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही