Search

 
 
 

कार्तिक आर्यन हुए 34 के, शेयर की गोवा की खूबसूरत तस्वीरें

 
LagatarDesk : एक्टर कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है. कार्तिक आज 34 साल के हो गए हैं. एक्टर अपना स्पेशल डे मनाने के गोवा पहुंचे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गोवा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गोवा के बीच से एक ग्लास की तस्वीर पोस्ट की और अपने फैंस को बताया कि वह फिलहाल गोवा में हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-8-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अगली स्टोरी में एक्टर को बीच के किनारे सनसेट की खूबसूरती को निहारते देखा जा रहा है. इसके अलावा एक्टर ने बिना कैप्शन की भी तीन तस्वीरें शेयर की हैं. तीनों तस्वीरों में कार्तिक ने सनसेट के साथ फोटो क्लिक करवाया है. पिंक शर्ट और व्हाइट पैंट में कार्तिक आर्यन काफी कूल लग रहे हैं. कार्तिक के पोस्ट करते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन को बर्थडे विश और लाल दिल वाले इमोजी से भर दिया. उनके पोस्ट को 707,470 लाईक्स भी मिल चुके हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-9-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्तिक आर्यन अपने बर्थडे के साथ-साथ अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 के सफलता का भी आनंद ले रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए आज 22 दिन हो चुके हैं. तीन हफ्ते के बाद भी एक्टर फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से कर रहे हैं. फिल्म ने 21 दिनों में 259 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही