Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय के टीआरएल संकाय में कार्तिक उरांव का 100वां जन्म दिवस मनाया गया

 
 Ranchi :   मोरहाबादी स्थित टीआरएल संकाय के पूर्व समन्वयक व सरना नवयुवक संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बाबा कार्तिक उरांव का 100वां जन्म दिवस मनाया गया. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.. डॉ बंदे खलखो ने सभागार में आये सभी लोगों का स्वागत किया. शोधार्थी सुखराम उरांव ने सभा का संचालन किया. डॉ हरि उरांव ने  कार्तिक उरांव के जन्म, शिक्षा, संघर्ष, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यो के बारे में विस्तार से चर्चा की.  कहा कि आज भी कोई भी आदिवासी उनके बराबर पढ़ा लिखा नहीं हैं. संसद में भी उनके बराबर कोई पढ़ा लिखा मंत्री नहीं था.

कार्तिक उरांव के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

उन्होंने कहा कि उनके जैसा कार्य करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है. डॉ योगेश प्रजापति ने कहा कि  कार्तिक उरांव के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर शोधार्थी सरिता कुमारी, लक्ष्मण उरांव, प्रियंका उरांव, जगदीश उरांव एवं गणेश उरांव ने भी अपनी बातें रखी. कार्यक्रम में कृष्णा उरांव, जोहे भगत, सुमित टाना भगत, सुंदरदेव टाना भगत, मंजु कुमारी सहित अन्य शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी गणेश उरांव ने किया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही