Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : कसमार के लोक कलाकारों ने कोच्चि में बिखेरा घोड़ानाच का जलवा

Kasmar (Bokaro) : कसमार के लोक कलाकारों ने केरल में घोड़ा नाच का जलवा बिखेर कर अपनी लोक परंपरा का लोहा मनवाया. कसमार प्रखंड के सिंहपुर के जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने शनिवार को केरल के कालडी स्थित शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत में संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अमृत युवा कला उत्सव में घोड़ानाच व खोरठा झूमर नृत्य की दमदार प्रस्तुति दी. घोड़ानाच जैसी प्राचीन लोक नृत्य को पुनर्जीवित कर इसे पूरे झारखंड व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानेवाले लोक कलाकार बिनोद महतो रसलीन के नेतृत्व में कसमार प्रखंड के 20 कलाकारों का जत्था कोच्चि गया है. विनोद महतो रसलीन ने बताया कि बीते दिनों उन्हें नई दिल्ली में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. जिसके बाद सम्मान पाने वाले सभी कलाकारों की पूरी टीम को केरल के कोच्चि शहर में लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया. महोत्सव में झारखंड से जागो जगाओ कला सांस्कृतिक मंच सिंहपुर, बोकारो के दल ने घोड़ा लोक नृत्य और खोरठा लोकगीत की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया. लोक कलाकार बिनोद ने बताया कि महोत्सव में घोड़ा लोकनृत्य देखकर देश के सभी हिस्से से आये अतिथि और दर्शक झूमने लगे.

विनोद महतो रसलीन व अनाम ओहदार ने किया नेतृत्व

घोड़ा लोकनृत्य का नेतृत्व जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के निदेशक विनोद कुमार महतो रसलीन, अध्यक्ष अशोक कुमार महतो व सचिव राजेश कुमार मुर्मू ने किया. वहीं खोरठा लोकगीत व झूमर लोकनृत्य का नेतृत्व खोरठा रत्न से सम्मानित प्रेमचंद कालिंदी और राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष अनाम ओहदार ने किया.

        जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के 20 सदस्यीय टीम ने दिया परफॉर्मेंस

इस कला उत्सव में जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के वाद्ययंत्र उस्ताद बलराम महतो, हरि महतो, काशीनाथ महतो, प्रेमचंद कालिंदी, नरेश महतो, नेपाल महतो और घोड़ा नृत्य में विनोद, अमर, करण, विकाश, अशोक, अनाम, राजेश मुर्मू व खोरठा झूमर लोकनृत्य में चांदनी, सुष्मिता, रेखा, सबिता, बबिता, सुषमा, नीरू आदि ने प्रस्तुति दी. इस कार्यक्रम के उपरांत सभी कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. यह">https://lagatar.in/bermo-principal-inaugurated-pragya-kendra-in-kb-college-campus/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : केबी कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल ने किया प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही