Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : सुजीत महतो को मलेशिया में मिला काव्य सम्मान

Kasmar : मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी सुजीत महतो को भारत-मलेशिया गौरव सम्मान तथा मलेशिया काव्य सम्मान से 21 जनवरी को सम्मानित किया गया. कुआलालंपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय सांस्कृतिक केंद्र और नई दिल्ली स्थित साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में उन्हें सम्मानित किया गया. सम्मेलन के अतिथि सह साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. हरीश नवल, फाउंडेशन के  संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, उपसचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव सुमन रानी तथा मारवाड़ी युवा मंच  कुआलालंपुर की अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि अंजू पुरोहित, प्रो. उमापति दीक्षित और जलवंत सिंह ने सुजीत महतो को सम्मान प्रदान किया. झारखंड में हिंदी व खोरठा साहित्य के उन्नयन तथा शैक्षणिक विकास में सुजीत कुमार का अहम योगदान रहा है. वे खोरठा साहित्य-संस्कृति परिषद् के सचिव भी हैं. उन्होंने अपने पैतृक गांव सिंहपुर में इंटर कॉलेज की स्थापना कर शैक्षणिक विकास का भी काम किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533625&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : माओवादी समर दा की तलाश में चाईबासा पुलिस पहुंची उसके पैतृक गांव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही