Search

 
 
 

रांची : कशिश डेवलपर्स के एमडी अजीत चौधरी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, केस दर्ज

राजधानी में एक बिल्डर से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. यह रंगदारी कडरू इलाके के ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी अजीत चौधरी से मांगी गई है.
 

Ranchi : राजधानी में एक बिल्डर से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. यह रंगदारी कडरू इलाके के ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी अजीत चौधरी से मांगी गई है. अजीत चौधरी की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.


जानकारी के मुताबिक अजीत चौधरी कशिश डेवलपर्स लिमिटेड से जुड़े हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया. इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार संपर्क कर उनसे पैसे की मांग की जाती रही.


आरोप है कि कॉल करने वालों ने 7 दिनों की मोहलत देते हुए रकम नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी. घटना के बाद से बिल्डर और उनके परिवार में चिंता का माहौल है.

 

इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच तेज कर दी है. कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही