Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकी हमले में कश्मीरी पंडित टीवी अभिनेत्री की मौत, भतीजा घायल

Advertisement
Advertisement
Srinagar : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाया है. आतंकियों ने बड़गाम जिले के चादूरा इलाके में कश्मीरी पंडित टीवी एक्ट्रेस अंबरीन भट  की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों की गोलीबारी में उनका भतीजा भी घायल हो गया. अबरीन की मौत पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है. इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने श्रीनगर के सौरा इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की उन्हीं के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान उनकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई. अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे.

घर के बाहर हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की

पुलिस के मुताबिक आतंकी हमले की यह घटना बुधवार को बड़गाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में हुई. अमरीन पर फायरिंग शाम करीब 7.55 बजे की गई. TV एक्ट्रेस अंबरीन अपने घर के बाहर 10 साल के भतीजे के साथ खड़ी थीं. तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले के बाद दोनों की तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां अंबरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, उनके भतीजे को हाथ में गोली लगी है और भतीजे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

12 मई को सरकारी कर्मचारी राहुल भट को मार डाला था

आतंकियों ने इससे पहले 13 मई को पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की पुलवामा में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं इससे एक दिन पहले 12 मई को आतंकियों ने बडगाम में सरकारी कर्मचारी राहुल भट को उनके कार्यालय के अंदर घुसकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/by-elections-for-three-lok-sabha-seats-and-seven-assembly-seats-on-june-23/">लोकसभा

की तीन व विधानसभा की सात सीटों पर 23 जून को उपचुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही