NewDelhi : दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर शनिवार को कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू को इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा विदेश जाने से रोक दिये जाने की खबर है. बता दें कि मट्टू प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं. सना इरशाद मट्टू पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने और फोटोग्राफी एग्जिबिशन में शामिल होने के लिए पेरिस जा रही थीं. लेकिन दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. 28 साल की सना इरशाद मट्टू श्रीनगर की रहने वाली हैं. वह अंतरराष्ट्रीय वायर एजेंसी रॉयटर्स के लिए फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करती हैं. भारत में कोविड की दूसरी लहर के कवरेज के लिए उन्हें तीन अन्य रॉयटर्स फोटोग्राफरों के साथ फीचर फोटोग्राफी में 2022 का पुलित्जर पुरस्कार मिला है. इसके अलावा उन्होंने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भी जाकर फ़ोटोग्राफी की थी.
: ओवैसी के गढ़ में भाजपा की हुंकार, योगी आदित्यनाथ पहुंचे भाग्य लक्ष्मी मंदिर, पूजा-अर्चना की
विधानसभा सत्र आज से, विधानसभा का स्पीकर चुना जायेगा, एकनाथ शिंदे गुट की होगी अग्निपरीक्षा, ठाकरे और शिंदे गुट ने जारी किया whip
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-bjps-call-in-owaisis-stronghold-yogi-adityanath-reached-bhagya-laxmi-temple-offered-prayers/">हैदराबादI was scheduled to travel from Delhi to Paris today for a book launch and photography exhibition as one of 10 award winners of the Serendipity Arles grant 2020. Despite procuring a French visa, I was stopped at the immigration desk at Delhi airport. (1/2) pic.twitter.com/OoEdBBWNw6
">https://t.co/OoEdBBWNw6">pic.twitter.com/OoEdBBWNw6
— Sanna Irshad Mattoo (@mattoosanna) July">https://twitter.com/mattoosanna/status/1543149056557346816?ref_src=twsrc%5Etfw">July
2, 2022
: ओवैसी के गढ़ में भाजपा की हुंकार, योगी आदित्यनाथ पहुंचे भाग्य लक्ष्मी मंदिर, पूजा-अर्चना की
मट्टू ने कैंसिल हुए बोर्डिंग पास को शेयर करते हुए ट्वीट किया
हवाईअड्डे पर रोके जाने पर मट्टू ने अपने कैंसिल हुए बोर्डिंग पास को शेयर करते हुए ट्वीट किया, सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में मेरा एक पुस्तक विमोचन और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए शनिवार को दिल्ली से पेरिस जाने का कार्यक्रम था. फ्रांसीसी वीजा रहने के बावजूद हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन डेस्क पर मुझे रोक दिया गया. कोई कारण नहीं बताया गया. बस यह कहा गया कि आप विदेश नहीं जा सकतीं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मट्टू को नो फ्लाई लिस्ट में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-assembly-session-from-today-speaker-of-the-assembly-will-be-elected-eknath-shinde-faction-will-have-a-litmus-test-thackeray-and-shinde-faction-issued-whip/">महाराष्ट्रविधानसभा सत्र आज से, विधानसभा का स्पीकर चुना जायेगा, एकनाथ शिंदे गुट की होगी अग्निपरीक्षा, ठाकरे और शिंदे गुट ने जारी किया whip
Leave a Comment