एक हज़ार लोगों की तैयार की गई है सूची
बताया गया कि वर्ष 2022 में विभिन्न ऊंचे और सम्मानित पदों पर जाकर कसमार प्रखंड का मान बढ़ाने वालों के अतिरिक्त कसमार प्रखंड के सामाजिक विकास में लंबा योगदान देने वाले 101 समाजसेवियों को मेला कमेटी व बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति सम्मानित करेगी. प्रखंड स्तर पर एक हजार ऐसे समाजसेवियों की सूची तैयार की गई है. हर वर्ष उनमें 101 समाजसेवी मेला में प्रहरी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे. बता दें कि खैराचातर पंचायत के भूतपूर्व सरपंच व समाजसेवी दिवंगत सुरेश जयसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता के लिए 10 से 16 मार्च तक पिछले 23 साल से यह प्रहरी मेला आयोजित किया जाता है.हर रोज होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेला के उद्घाटन के मौके पर प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता व उप विजेता को भी पुरस्कृत किया जाएगा. बताया गया कि मेला में 11 मार्च को डांस कंपटीशन, 12 मार्च को खोरठा सुपरस्टार कैलाश देहाती नाइट, 13 मार्च को जूनियर गोविंदा नाइट, 14 मार्च को नागपुरी स्टार मजबूल खान नाइट, 15 मार्च को खोरठा सुपरस्टार गौतम महतो नाइट (भक्ति जागरण) और 16 मार्च को आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा. इसके अलावा 15 व 16 मार्च को पंजा लड़ाई प्रतियोगिता भी होगी. इस दौरान फ्री मेडिकल कैम्प, कैरियर काउंसलिंग, किसान गोष्ठी भी आयोजित होगी. मेला को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में तपन कुमार झा, संतोष कुमार नायक, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, पंकज कुमार जायसवाल, रामसेवक जायसवाल, डॉ.अखिलेश्वर महतो, सूरज प्रकाश जायसवाल, जयंत कुमार जायसवाल, सौरभ रॉय, विजय कपरदार, अमित जायसवाल, विष्णु जायसवाल, डब्लू शर्मा, राजीव रंजन, छुटु कपरदार, जितेंद्र कुमार दे व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-under-the-little-angel-campaign-the-minor-was-saved-from-wandering/">यहभी पढ़ें : बोकारो : नन्हे फरिश्ते मुहिम के तहत नाबालिग को भटकने से बचाया [wpse_comments_template]

Leave a Comment