Search

 
 
 

कसमार : टाँगटोना पंचायत के 102 रैयतों को मिला मुआवजा नोटिस

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के टाँगटोना पंचायत भवन में रविवार दो जुलाई को बगियारी और जामकुदर मौजा के 102 रैयतों को मुआवजा नोटिस का वितरण किया गया. स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य दिवाकर प्रामाणिक व गंगा कंस्ट्रक्शन के अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने रैयतों को मुआवज़ा नोटिस दिया. बताया गया कि बरलंगा से कसमार भाया नेमरा पथ निर्माण को लेकर बगियारी मौजा के 69 और जामकुदर मौजा के 33 रैयतों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नोटिस वितरण के बाद जल्द से जल्द मुआवजा वितरण का कार्य भू अर्जन विभाग की ओर से शुरू किया जाएगा. इससे पहले चौड़ा, भुरसाटांड़ समेत अन्य गांव में रैयतों के बीच मुआवजा वितरण का कार्य शुरू हो चुका है. पिरगुल में सोमवार को मुआवजा के लिए नोटिस वितरण का कार्य किया जाएगा. इसके बाद सिर्फ खुदीबेड़ा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बाकी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है. मौके पर धीरेंद्र नाथ नायक, डाकेश्वर गोसाई, जगेश्वर गोसाई, अनुज कुमार, सीताराम दत्ता, भीम पाल, मारुति चन्द्र पाल, सीताराम महतो व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-there-will-be-a-sit-in-demonstration-in-gomia-on-july-4-the-public-awareness-chariot-leaves/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 4 जुलाई को गोमिया में होगा धरना-प्रदर्शन, जनजागरण रथ रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही