Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : सिंहपुर में प्रतिभा खोज में 30 कलाकारों का चयन

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित इंटर कॉलेज के सभागार में जागो-जगाओ सांस्कृतिक कला मंच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम सोमवार 3 अप्रैल को संपन्न हो गया. कार्यक्रम में पहले दिन 31, दूसरे दिन 26 और अंतिम दिन 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें 30 प्रतिभागियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया. मंच के संयोजक व संस्थापक विनोद कुमार महतो रसलीन ने बताया कि यह नौ दिवसीय कार्यक्रम है. तीन दिन प्रतिभा खोज कार्यक्रम के रूप में निर्धारित था. चयनित प्रतिभागियों को 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पारंपरिक वाद्य यंत्र, गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा. बताया कि पारंपरिक वाद्य यंत्र के तहत ढोल, नगाड़ा, शहनाई, बांसुरी, मांदर, सारंगी आदि वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. रसलीन ने बताया कि स्थानीय विधायक डॉ.लंबोदर महतो प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करेंगे. प्रतिभा खोज कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, आकाशवाणी कलाकार प्रेमचंद कालिंदी, समाजसेविका सरस्वती सिंह, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो व राज्य के चर्चित खोरठा गायक व गीतकार सुकुमार शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-mahavir-jayanti-celebrated-with-pomp-in-sadam/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : साड़म में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही