Kasmar (Bokaro) : कसमार में नौ दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस महायज्ञ आयोजित करने को लेकर शुक्रवार 21 अप्रैल को ग्रामीणों की बैठक सेवानिवृत्त डीएसपी सूरज भूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन यज्ञ को लेकर कसमार स्थित राम मंदिर के सामने ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही अगले महीने 25 मई से लेकर 2 जून तक कसमार में श्री श्री रामचरित मानस महायज्ञ के आयोजन की भी निर्णय हुआ. 24 मई को कलश यात्रा से इसकी शुरुआत होगी और 3 जून को शोभा यात्रा व विसर्जन कार्यक्रम होगा. बैठक में यज्ञ समिति का गठन किया गया. जिसमें सूरज भूषण शर्मा को अध्यक्ष, परमेश्वर नायक को उपाध्यक्ष और रंजीत कुमार जायसवाल को सचिव बनाया गया. यदुनंदन जयसवाल, अमरदीप महाराज और अखिल कुमार चौबे को यज्ञ समिति का संरक्षक व निरंजन महतो, विपिन भूषण शर्मा, भानु प्रकाश जायसवाल और त्रिलोचन महाराज को संयोजक बनाया गया. इसके अलावा राजेश प्रसाद चौबे, दुर्गा प्रसाद प्रजापति एवं छात्र धारी हजाम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. संयुक्त सचिव के रूप में सूरज प्रकाश जायसवाल, संतोष महतो, अमरेश प्रसाद चौबे, अमित कुमार जायसवाल, कुंदन साव, बिगन जयसवाल, प्रयाग महतो, पंकज जायसवाल, प्रताप लाहकार, दुर्गा जायसवाल, अभिषेक जायसवाल एवं डोमन प्रजापति को बनाया गया है. सलाहकार समिति में दिलीप मुखर्जी, दिलीप गंझु, कैलाश महतो, धीरेंद्र प्रजापति, रघुनाथ गोसाई, रामलखन गोसाई, गणेश मांझी, उमेश गंझु, वासुदेव पाल, रवि शंकर जायसवाल, करमचंद नायक, जगदीश हजाम, निलेश महाराज, मानिक मुखर्जी, चंडीदास मुखर्जी, मिथिलेश महाराज, सुभाष कपरदार, निर्मल ठाकुर, सिद्धेश्वर महतो को शामिल किया गया है. इसके अलावा सुनील जायसवाल, सिकंदर कपरदार, रतन कुमार चौबे एवं उमेश कपरदार को संगठन सचिव बनाया गया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-sail-will-become-the-first-psu-to-set-up-5g-network-in-the-steel-world/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : इस्पात जगत में 5जी नेटवर्क स्थापित करने वाला पहला पीएसयू बनेगा सेल [wpse_comments_template]
कसमार : 24 मई से 9 दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस महायज्ञ का होगा आयोजन

Leave a Comment