Search

 
 
 

कसमार: हिन्दू मुस्लिम एकता के पैरोकार हाजी डिप्टी नजीर अंसारी का निधन

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के गर्री निवासी सह हिंदू मुस्लिम एकता के पैरोकार समाजसेवी हाजी डिप्टी नजीर अंसारी का निधन 1 मई की देर रात हो गई. उनके निधन की खबर मिलते ही चाहनेवाले लोगों का हुजूम उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी. 64 वर्षीय डिप्टी नजीर अंसारी ने अपने जीवनकाल में हमेशा हिन्दू मुस्लिम एकता व सौहार्द के काम में लगे रहें. रामनवमी पर निकाले जानेवाला जुलूस जब उनके दरवाजे से गुजरती थी, तो सभी श्रद्धालुओं का वे खूब स्वागत करते थे. लस्सी, फ्रूटी, शरबत व पेयजल की व्यवस्था के साथ खुद महावीरी झंडे का स्वागत करते थे. इसके अलावा हिन्दू मुस्लिम के बीच अगर छोटे मोटे विवाद पर मामले को सुलझाते रहे. गंगा जमुनी तहजीब के प्रति उनकी श्रद्धा व अटूट विश्वास ही है कि उनके निधन पर उनके जनाजे में मोमिनों के साथ दर्जनों हिंदू भी शामिल हुए. चर्चित हाजी खानदान में पैदा इज्जतदार व रईस परिवार में रहकर भी वे आजीवन सर्वधर्म समभाव का नारा बुलंद करते हुए किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े. पिछले एक दशक से वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. पत्नी इशरत परवीन के साथ मक्का मदीना की हज यात्रा भी पूरी की थी. उनके निधन पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद, विधायक डॉ लंबोदर महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, अमरदीप महाराज व आकाश लाल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, यदुनंदन जायसवाल, सिकंदर कपरदार, सूरज जायसवाल, धनलाल कपरदार, शेरे आलम, नसरुल होदा, याकूब अली, मजहर हुसैन, अशफाक आलम, मुदस्सर नजीर आदि दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625059&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : आरपीएफ ने नाबालिग का रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही