Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) 2023 के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई. कसमार बीडीओ विजय कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवाब ने कसमार सीएचसी में कार्यक्रम का उदघाटन किया. बीडीओ ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कसमार बाजार टांड़, कसमार चौक, मोचरो, धधकिया समेत अन्य कई बूथों का निरीक्षण कर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि फाइलेरिया का कीटाणु मानव शरीर में वर्षों तक जीवित रहता है. इसका असर 10 से 12 साल के बाद दिखता है. फाइलेरिया रोधी अल्बेंडाजोल की गोली 5 साल तक लगातार सेवन करने से इस बीमारी का खतरा कभी नहीं रहता है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवाब ने बताया कि कसमार प्रखंड में इसके लिए 132 बूथ बनाये गए हैं, जिसमें 264 वेक्सीनेटर तैनात किए गए हैं. प्रखंड में 1 लाख 6 हजार 92 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है. यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक लगातार चलेगा. जिसमें शुक्रवार को सिर्फ बूथ पर दवा खिलायी जाएगी. इसके बाद 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलायी जाएगी. मौके पर एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, बंकीम चन्द्र महतो, अमित विक्रम, राजेश ठाकुर, सीमंत कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार, उमरावती, सेराजुद्दीन, आनंद नायक, चन्द्ररेखा मसीह, रेणु देवी, सुलेखा देवी, शीला देवी व अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-teenagers-visited-the-offices-of-many-departments-of-the-district/">यह
भी पढ़ें : कसमार : किशोरियों ने जिला के कई विभागों के कार्यालयों का किया दौरा [wpse_comments_template]
कसमार : प्रखंड के 132 बूथों में खिलाई गयी फाइलेरिया रोधी दवा

Leave a Comment