दोनों राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कर्मकार के हैं पुत्र
Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती चौड़ा गांव निवासी तीरंदाज दीपक कर्मकार व आयुष कुमार ने 25 से 28 सितंबर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में चल रहे 15वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक जीतकर बोकारो जिले का नाम रौशन किया है. इस प्रतियोगिता में दीपक ने अंडर 9 रिकर्व बालक वर्ग में 15 मीटर प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक, 10 मीटर प्रतिस्पर्धा में में स्वर्ण पदक व ऑवरऑल प्रतिस्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता है. दीपक ने इस चैंपियनशिप में कुल 3 स्वर्ण पदक के साथ ऑवरऑल चैंपियन बना। इसके अलावा दीपक का छोटा भाई आयुष कुमार ने भी इस प्रतियोगिता में अंडर 9 रिकर्व में 15 मीटर में रजत पदक, 10 मीटर में रजत पदक व ऑवरऑल में भी रजत पदक के साथ कुछ 3 रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. मालूम हो कि दीपक व आयुष राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक कसमार के चौड़ा निवासी करण कुमार कर्मकार के पुत्र हैं. दोनों पिछले एक साल से देश के कई तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम रौशन कर चुके हैं. यह">https://lagatar.in/cricketer-saurabh-tiwari-reached-deoghar-worshiped-in-baba-temple/">यहभी पढ़ें: देवघर पहुंचे क्रिकेटर सौरभ तिवारी, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment