Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सुरजुडीह स्थित हजरत दाता कुरबान अली शाह का सलाना उर्स सोमवार को शुरू हुआ. इस दौरान हजारों लोगों ने चादरपोशी कर दरगाह में मत्था टेका. इस अवसर पर झारखंड, बिहार व बंगाल के कई जिले व बोकारो समेत आसपास के क्षेत्र से आये विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत पंचायत प्रतिनिधियों और हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर क्षेत्र की अमन खुशहाली की दुआ मांगी. इससे पूर्व हजरत दाता कुरबान अली शाह के पुश्तैनी घर से सैकडों मुरीदों ने गाजे बाजे व कव्वाली के साथ संदली चादर के साथ मजार पर पहुंचे और चादरपोशी की शुरुआत की. मेला में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई है. दो दिन के सलाना उर्स के मौके पर दोनों दिन हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर हज़ारों की संख्या में अकीदतमंद चादरपोशी होगी. सोमवार की रात को जलसा और मंगलवार की रात कव्वाली का शानदार मुकाबला होगा. इस अवसर पर कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई अनिल कुमार समेत अन्य दर्जनों पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था के लिए मौजूद थे. संदली चादरपोशी में मौलाना रुहूल होदा, हाजी समसुल होदा, कलीमुल्लाह, हाजी बहारशफी चिश्ती, गुलाम साबिर, अनवर सफी, अशरफ, अब्दुल गनी, फारुख अंसारी, आरिफ हुसैन, नसरुल होदा, इकबाल जावेद, मेहरुल होदा, रहमगुल अंसारी, आजाद अंसारी, अजीज अंसारी, मुखिया रइस कौसर, महमूद आलम, सगीर आलम, तस्लीम अंसारी, सोहेल अंसारी, कुमेल अंसारी व अन्य लोग शामिल हुए थे. यह">https://lagatar.in/fusro-60-40-formula-will-not-work-in-planning-benilal-2/">यह
भी पढ़ें : फुसरो : नियोजन में 60-40 का फॉर्मूला नहीं चलेगा : बेनीलाल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : फुसरो : नियोजन में 60-40 का फॉर्मूला नहीं चलेगा : बेनीलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment