Search

 
 
 

कसमार : लोटन सेवा के साथ सिंहपुर में भोक्ता पर्व शुरू, लोटन सेवा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर शिवालय में शुक्रवार को लोटन सेवा और संजोत मनाने के साथ भोक्ता पर्व प्रारंभ हो गया. इस अवसर पर दिन में मां पार्वती के प्रतीक चिन्ह के तौर पर उनकी काष्ठ की प्रतिमा का भ्रमण भी सिंहपुर, खैराचातर, उदयमारा, बसरिया समेत आसपास के गांवों में किया गया. इसे पाट भ्रमण के नाम से जाना जाता है. भ्रमण के दौरान घर-घर में मां पार्वती की पूजा की गई. भ्रमण के उपरांत पाट को स्थानीय सायर बांध के तट पर ले जाया गया, जहां पाट पूजा के बाद सभी भक्तों को जनेऊ धारण कराया गया. शाम को सभी भक्त लोटन सेवा में शामिल हुए. लोटन सेवा के तहत सायर बांध में सैकड़ों भक्त एक साथ स्नान करने के बाद लोटन करते हुए तालाब से शिवालय तक गए. शाम को सांड़ दगाई की रश्म पूरी हुई. लोटन सेवा एवं भक्त के बीच प्रसाद वितरण के बाद सांड दगाई की परंपरा निभाई गई. इसमें भोक्ता झूलने वाले भक्त को घी के दीया में बांस के बेंत को गर्म कर पुजारी के द्वारा दागा जाता है. इस रश्म के बाद ही नए भक्त भोक्ता झूलने के योग्य बन पाते हैं. मौके पर गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी समेत पूजा कमेटी के अध्यक्ष रंजीत कुमार साव, सचिव घनश्याम नायक, कोषाध्यक्ष शंकर महतो, फुलसुसारी मनोज कुमार सिंह, सुफलचंद्र महतो, अधीरचंद्र शर्मा, लालमोहन महतो, सुरेश साव, लखन साव, भरत तिवारी, सुनील शर्मा, मिथिलेश महतो, विष्णु जायसवाल के अलावा स्थानीय पंसस विनोद कुमार महतो, रूपेश साव, अशोक महतो, कमलेश्वर महतो, लालू कालिंदी, मुकेश घांसी, बैजनाथ डोम, श्रीमंत डोम, विनोद डोम, मदन डोम, विश्वनाथ डोम, लखीकांत महतो, राकेश साव, देवाशीष दे व अन्य सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/anger-against-centres-policies-shown-in-sarhul-procession-bjp-should-respond-supriyo/">सरहुल

शोभायात्रा में दिखा केंद्र की नीतियों के खिलाफ गुस्सा, भाजपा दे जवाब- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही