Kasmar (Bokaro) : भाजपा कसमार प्रखंड कमिटी की ओर से शुक्रवार 24 मार्च को शक्ति केंद्र के चट्टी में राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़कर सुनाया गया. मुख्य अतिथि लक्ष्मण कुमार नायक ने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर काम करने की अपील की. अभिभाषण में कहा गया कि आजादी के 75 वर्ष पर अमृत काल में हजारों वर्षों का गौरवशाली अतीत जुड़ा है. हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जिसमें गरीबी न हो व मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो. कार्यक्रम में परमेश्वर नायक, प्रताप सिंह, रामलाल ठाकुर, एमएस मुखर्जी, सुभाष चंद्र झा, शाहिद अंसारी, रफीक अंसारी, कमलेश जायसवाल, गणेश मुर्मु, सुदामा महतो, शैलेश भूषण शर्मा, कृष्णा जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/fusro-measurement-of-disputed-land-of-dalit-family/">यह
भी पढ़ें : फुसरो : दलित परिवार के विवादित भूमि की मापी [wpse_comments_template]
कसमार : भाजपाईयों ने लिया स्वर्णिम भारत निर्माण का संकल्प

Leave a Comment