Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : कुम्हार महासंघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित

Kasmar (Bokaro) : झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने कसमार प्रखंड स्तरीय सम्मेलन 16 अप्रैल को मधुकरपुर स्थित पानी टंकी के सामने आयोजित किया. सम्मेलन में समाज के उत्थान, कुरीतियों को मिटाने और मिट्टी से जुड़े सामग्री के व्यापार पर चर्चा की गई. सम्मेलन में कुम्हारों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि प्रजापति महासंघ समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार पिछले कई दशक से विशिष्ट पहचान स्थापित की है. मोदी का स्वच्छ भारत का सपना तभी संभव है, जब कुम्हार के मिट्टी के बर्तन का उपयोग पूरे देश में होगा. कुम्हार समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें. सम्मेलन को बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, विक्रम प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, कैलाश महतो, देबू महतो, दीनबंधु प्रजापति, रामावतार प्रजापति, प्रदीप महतो, माला कुमारी, संतोष प्रजापति, कुलदीप प्रजापति ने भी संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन जीवन जगन्नाथ ने किया. मौके पर अनिल महतो, राजेंद्र महतो, सहदेव प्रजापति, सुजीत कुमार प्रजापति, वीरेंद्र महतो, दुर्गा प्रजापति, कैलाश महतो, जनार्दन महतो, सुभाष प्रजापति, विकास प्रजापति, संजय प्रजापति, पवन प्रजापति, साधुचरण महतो, गंगाधर महतो, तारा देवी, संध्या देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609695&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही