Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : टांगटोना में डोभा में डूबने से बच्चे की मौत

Kasmar (Bokaro): कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना में 19 मई की दोपहर खेत में बने डोभा में नहाने गए एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. टांगटोना निवासी सावन महतो का पुत्र मिथुन महतो अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक खेत की ओर सुबह निकला था. जब दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में दोपहर को मिथुन का शव डोभा में पाया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज गर्मी में वह नहाने डोभा में घुसा होगा. डोभा की मिट्टी में पानी के नीचे फंस गया होगा जिससे उसकी मौत डूबकर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया सुमित्रा देवी, पंसस प्रिया देवी समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना पर कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर बच्चे की मौत के बाद घरवालों के रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि वह खेलने के बहाने घर से निकला था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642414&action=edit">यह

भी पढ़ें:कसमार : मुरहुलसुदी पंचायत के रैयतों को मिला भुगतान का नोटिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही