Search

कसमार : बाल मजदूरी समाज के लिए अभिशाप : गौतम कुमार

Kasmar (Bokaro) : विश्व बाल मजदूरी निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार 12 जून को कसमार में सहयोगिनी संस्था ने प्रभात फेरी का आयोजन किया. इस दौरान बाल मजदूरी से मुक्ति और बाल विवाह की रोकथाम पर प्रतिभागियों ने नारे लगाए. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि इस आधुनिक युग में भी बाल मजदूरी समाज के लिए अभिशाप है. जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर आना होगा. उन्होंने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड लाइन के संयुक्त पहल पर सहयोगिनी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है. प्रभात फेरी धधकिया मोड़ मोचरो से कसमार शिवाजी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई. इस अवसर पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. मौके पर फुलेंद्र रविदास, मंजू देवी, प्रवीण कुमार, विकास कुमार, रवि राय, सरोज अड्डी, कुमारी किरण, प्रतिभा कुमारी, प्रकाश कुमार महतो, शेखर, रजनी रंजना, माया कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, सोनी कुमारी, कुंती, उस्मान अंसारी, सुमित कुमार व कई स्कूलों के दर्जनों स्कूली बच्चे शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-winners-honored-in-mount-everest-international-karate-championship/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में विजयी प्रतिभागी किए गए सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp