Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : ग्रामीणों से फाइलेरिया रोधी दवा खाने की बच्चों ने की अपील

Kasmar (Bokaro) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार की ओर से गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर कसमार में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में शामिल एसएस प्लस टू हाई स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने कसमार हाई स्कूल से प्रखंड मुख्यालय तक हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों को फाइलेरिया रोधी दवा खाने को जागरूक किया. रैली में सीएचसी कसमार के एमटीएस शैलेश ठाकुर, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार, एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे. रैली में बच्चों ने बताया कि यह अभियान कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों, गांव व टोलों में घर-घर जाकर चलाया जाएगा. जिसमें ग्रामीणों से दवा खिलाने वाली टीम का सहयोग करने की अपील की जाएगी. मौके पर एमपीडब्ल्यू अरुण कुजूर, राजपति साहू, अमित विक्रम, विद्यालय के शिक्षक फारूक अंसारी, अशोक रजवार, प्रशांत ओझा, रामबाबू शुक्ला, महाकान्त झा, धनंजय कुमार, रंजीत कुमार झा, अवनीश झा समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-pds-dealer-link-between-center-and-state-rajendra-rajak/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पीडीएस डीलर केन्द्र और राज्य के बीच की कड़ी : राजेन्द्र रजक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही