Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार: बाल मजदूरी व बाल विवाह के खिलाफ बच्चों ने की नारेबाजी

Kasmar (Bokaro) : विश्व मजदूर दिवस पर सहयोगिनी संस्था की ओर से बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ठाकुरपोंडा में किया गया. सहयोगिनी कोषाध्यक्ष सूर्यमणि देवी ने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में बाल मजदूरी एक विकट समस्या है. जिसका निदान कानून का कड़ाई से पालन कर तथा जागरूकता से ही संभव है. ग्रामीण क्षेत्र से गरीब परिवार के बच्चों का तस्करी तथा बाल मजदूरी के नाम पर शोषण किया जाता है. जिसको जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है. कुमारी किरण ने कहा कि बाल मजदूरी के खिलाफ तथा गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ सभी स्टेकहोल्डर व सामाजिक संस्थाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है. इस कुप्रथा व शोषण से मुक्ति के लिए संघर्ष कर लड़ाई जीतनी होगी. इस दौरान किशोरियों ने बाल विवाह के खिलाफ नारेबाजी की व पोस्टर लगाकर बाल मजदूरी का विरोध किया. मौके पर मंजू देवी, माला देवी, ममता देवी, सोनी, सुशीला, शीला आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625242&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: विस्थापित भी कोल परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है:सीसीएल निदेशक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही