Kasmar (Bokaro) : बिजली के मुद्दे को लेकर कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित बिजली सब स्टेशन के सामने शनिवार 8 अप्रैल को भाकपा और राजद के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा नेता सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के साथ सरकार नाइंसाफी कर रही है. सरकार की ओर से गरीबों को दी जाने वाली 100 यूनिट मुफ़्त बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार अपने संकल्प को पूरा करे. प्रदर्शन के ज़रिए प्रखंड के दुर्गापुर, बरई, सिंहपुर, बगियारी, बगदा, रघुनाथपूर, जामकुदर, टांगटोना समेत अन्य गांवों के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को हर माह बिजली बिल देने, सिंहपूर के हरिजन टोला (डोम टोला), बगियारी के अयूब अंसारी घर से ट्रांसफार्मर तक और मंजूरा में मेन लाइन के अत्यंत जर्जर हो चुके तार को अविलंब बदलने, बिजली बिल कलेक्सन के लिए बगियारी सब स्टेशन में हर महीना एक कैम्प लगाने की मांग की गई. मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम पर सौंपा गया. कार्यक्रम को भाकपा जिला सचिव पंचानन महतो, अजित महतो, महेंद्र मुंडा, उमाचरण रजवार, चुमन महतो, दिवाकर महतो, देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम, जीतू सिंह, अरुण यादव, बबलू यादव, नरेश यादव, राजेश नायक, गुलजार अंसारी, शकीला खातून, रोशन सिंह, राजद जिलाध्यक्ष बुद्धनारायण यादव, रामजीत यादव, उमेश गुप्ता, संतोष गिरी, भवेश साहनी, जमालुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, महेश शर्मा, बलराम महतो आदि ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/kasmar-youth-got-training-in-musical-instruments-and-songs-in-singhpur/">यह
भी पढ़ें : कसमार : सिंहपुर में युवाओं को मिला वाद्य यंत्रों व गीत, संगीत का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]
कसमार : बगियारी बिजली सब स्टेशन के समक्ष माकपा व राजद ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment