Kasmar (Bokaro) : कसमार में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार 27 मई को सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. प्रखंड के कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी यज्ञशाला की परिक्रमा की. इस दौरान यज्ञाचार्य व पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना हुई. जय श्री राम व पवनपुत्र हनुमान के जयकारे के बीच सैकड़ों श्रद्धालु सुबह से लेकर दिनभर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते रहे. शुक्रवार 26 मई की रात्रि को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पधारी विदुषी साध्वी उमा देवी ने अपने प्रवचन में प्रभु राम के जन्म से लेकर उनके बाल्यकाल के प्रसंगों का वाचन किया. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श को हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है. इस दौरान पूजा अर्चना के बाद यज्ञ कमिटी की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया. मौके पर महंत रामलखन दास, समिति के अध्यक्ष सूर्य भूषण शर्मा, मुख्य यजमान कृष्ण मोहन चौबे व उनकी पत्नी, परमेश्वर नायक, रंजीत जयसवाल, निरंजन महतो, राजेश चौबे, यदुनंदन जयसवाल, विपिन भूषण शर्मा, अखिल चौबे, धनलाल कपरदार, राजेश कपरदार, प्रताप लाहकार, धीरेंद्र प्रजापति, उमेश कपरदार, शशिभूषण प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुनील जायसवाल, रामलखन गोस्वामी, सिद्धेश्वर प्रजापति, अमित जयसवाल, विष्णु चरण महाराज, निर्मल ठाकुर, दिनेश मुंडा, निलेश महाराज, दुर्गा जयसवाल, भानु प्रकाश जायसवाल, दुर्गा प्रजापति, प्रयाग महतो समेत यज्ञ आचार्य एवं व्यास मंडली के संतोष कुमार पांडेय, उपेंद्र पांडेय, कमलेश पांडेय, राजकुमार पांडेय, बजरंगी पांडेय, पंडित अविनाश चौबे, सुधीर मिश्रा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-mla-laid-the-foundation-stone-of-manjhi-house/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : विधायक ने मांझी हाउस का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
कसमार : यज्ञ वेदी की परिक्रमा के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़
Leave a Comment