Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 31 हजार रुपए से ज्यादा

Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी मजदूर लालकिशोर महतो के खाते से साइबर ठगों ने 31 हजार 620 रुपये की निकासी की. भुक्तभोगी ने कसमार थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत पत्र में जिक्र है कि एसबीआई के मधुकरपुर शाखा में उसका खाता है, जो गूगल पे से भी जुड़ा है. साईबर ठगों ने फोन कर कहा कि गूगल पे कस्टमर केयर से बोल रहा हूं. आपका दस हजार रुपया गूगल पे में फंसा हुआ है. उसे निकालने के लिए एक एप डाउनलोड करना होगा. साइबर ठगों के झांसे में आकर उसने एप डाउनलोड किया. इसके बाद ठगों ने ऑप्शन बताए. ऑप्शन पर क्लिक करते ही खाते से पहला किस्त तीस हजार रुपए की निकासी हो गई. दूसरा किस्त 1 हजार 600 रुपए की निकासी हुई, तीसरे किस्त में सिर्फ 20 रुपए की निकासी की गई. रुपए की निकासी होते ही भुक्तभोगी ने साइबर ठगों के मोबाइल नंबर पर तत्काल कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला. भुक्तभोगी ने साइबर ठगों का पता लगाकर रुपए वापस दिलाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621148&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : खदान में सुरक्षा इंतज़ामों पर सेफ़्टी बोर्ड नाखुश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही