Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : काम करने देवघर गए युवक की मौत, गांव पहुंचा शव

Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के पोंडा पंचायत के जेहराटांड़ टोला निवासी 27 वर्षीय युवक रामप्रवेश मांझी की मौत 14 अप्रैल को देवघर जिले के बुढ़ई में हो गई. 15 अप्रैल को उसका शव एंबुलेंस से जेहराटांड़ टोला पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम छा गया. मृतक बुढ़ई में एक गैराज में गाड़ी मिस्त्री का काम करता था. दस दिनों पहले ही वह गांव से वहां काम करने गया था. इससे पूर्व वह जैनामोड़ में दिलीप गैराज में काम करता था. मृतक के परिजनों के अनुसार दिलीप गैराज से ही उसे बुढ़ई गैराज में काम करने भेजा गया था. 15 अप्रैल की दोपहर गैराज में काम कर अपने आवास आकर खाना खाने के बाद टीवी देखने लगा. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा. उसके दोस्त सिद्दीक अंसारी व अन्य उसे अस्पताल लेकर गए. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके मित्रों ने स्थानीय थाना को मौत की सूचना देकर शव को एम्बुलेंस से घर भिजवाया. स्थानीय मुखिया हारू रजवार, सीपीएम नेता शकुर अंसारी, जटाधारी सिंह ने मामले की सूचना कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय को दी. खबर पाकर थाना प्रभारी सदलबल जेहराटांड़ पहुंचे और युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. गैराज के मालिक 20 हजार रुपये सहायता राशि के तौर पर पीड़ित परिवार को देगा. तत्काल 10 हजार रुपये श्राद्धकर्म के लिए दिया गया. कसमार पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609333&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फिर हुई कोरोना की एंट्री, मिले तीन पॉजिटिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही