Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के टॉगटोना व अन्य गांवों में 23 मई को हुए ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामीण 26 मई को किसान सभा के नेतृत्व में रैली निकालकर कसमार अंचल कार्यालय पहुंचे. प्रभावित ग्रामीणों ने कसमार सीओ को लगभग एक सौ आवेदन सौंप मुआवजा की मांग की. जिलाध्यक्ष शकुर अंसारी ने बताया कि टांगटोना, नावाडीह, तेलियाडीह, बगदा, बगिगारी आदि गांवों में ओलावृष्टि से ग्रामीणों को भारी क्षति हुई है. बड़ी संख्या में लोगों का खपरैल व एस्बेस्टस छत, फसल तथा मुर्गी-बत्तख आदि की क्षति हुई है. इसके चलते ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है. लोग अपने टूटे घर में रहने के लिए मजबूर है. प्रशासन सभी पीड़ितों को आपदा प्रबंधन के तहत अविलंब मुआवजा भुगतान करे. रैली में केदार महतो, उमाशंकर महाराज, मुमताज अंसारी, अरुण कुमार महतो, जुगल करमाली, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, सीता देवी, शांति देवी, सुदनी देवी, सुनीता कुमारी, राशी देवी, दुलपी देवी, पदुम देवी, वंदना देवी, बबीता कुमारी, उषा देवी, सुशीला देवी, लाखो देवी, पारो देवी, संतोष महतो, बाचनदेव, गोविंद महतो, प्रकाश सिन्हा, रतन महतो, हीरालाल महतो, सहदेव महतो आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649146&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : सीसीएल व नप अधिकारी मिलकर करें क्षेत्र का विकास- जयमंगल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:बेरमो : सीसीएल व नप अधिकारी मिलकर करें क्षेत्र का विकास- जयमंगल [wpse_comments_template]
Leave a Comment