Search

कसमार : भाजपा की बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की मजबूती पर चर्चा

Kasmar (Bokaro) :भाजपा कसमार प्रखंड कार्यसमिति की बैठक 26 मई को पार्टी कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, लक्ष्मण नायक व संपर्क प्रभारी अनिल स्वर्णकार मौजूद थे. बैठक में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान को सफल करने के लिए विमर्श किया गया. रवींद्र पांडेय ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जनता के साथ जुड़कर सरकार की उपलब्धियों को मजबूती के साथ रखना है. बैठक में परमेश्वर नायक, विपिन मुंडा, सुदामा महतो, किशोर महतो, सहदेव गोसाई, मध्येन्दू मुखर्जी, राकेश पांडेय, तुलसीदास, अरविंद पांडेय, विक्रम नायक, बैजनाथ साव, अजय पाल, शैलेंद्र शर्मा, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649146&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : सीसीएल व नप अधिकारी मिलकर करें क्षेत्र का विकास- जयमंगल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp