Search

 
 
 

कसमार : सिंहपुर में पथ निर्माण को लेकर मुआवजा नोटिस का वितरण

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव में बुधवार को सड़क निर्माण को लेकर रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण एजेंसी के अधिकारियों ने किया. गोला प्रखंड के बरलंगा से शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा होते हुए कसमार तक निर्माणाधीन सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में बुधवार को सिंहपुर गांव के रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया गया. सिंहपुर के पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों की उपस्थिति में गांव के 81 रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया. मौके पर कार्य एजेंसी गंगा कंस्ट्रक्शन के अधिकारी शंभु नारायण सिंह व नरेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की धारा 37(2) के तहत मुआवजा नोटिस वितरण करने का प्रावधान है. इस नोटिस का मतलब है कि संबंधित लाभुक को मुआवजा भुगतान की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. और वह इस नोटिस के आलोक में मुआवजा प्राप्त करने का हकदार बन चुका है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के चौड़ा और भूरसाटांड़ से नोटिस वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है. बाकी गांवों के लाभुकों के बीच भी मुआवजा नोटिस का वितरण जल्द किया जाएगा. मौके पर कार्य एजेंसी के संजय पांडेय, लखीनाथ मिश्रा के अलावा कई वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-the-talks-between-the-united-front-and-the-colonys-residents-failed/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : संयुक्त मोर्चा और कॉलोनी वासियों के बीच वार्ता विफल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही