Search

कसमार: बगदा में 76 रैयतों के बीच भुगतान नोटिस का हुआ वितरण

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत में शुक्रवार 7 अप्रैल को सड़क निर्माण को लेकर रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण स्थानीय मुखिया गीता देवी, पंसस मौ भट्टाचार्य व कार्य एजेंसी के अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय व लक्खी नाथ मिश्रा ने किया. गोला प्रखंड के बरलंगा से शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा होते हुए कसमार तक निर्माणाधीन सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में शुक्रवार को सिंहपुर गांव के रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया गया. बगदा पंचायत सचिवालय में आयोजित समारोह में स्थानीय मुखिया, पंसस समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों की उपस्थिति में गांव के 76 रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया. मौके पर कार्य एजेंसी गंगा कंस्ट्रक्शन के अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की धारा 37(2) के तहत मुआवजा नोटिस वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के चौड़ा, भूरसाटांड़ और सिंहपुर मौजा में नोटिस वितरण किया जा चुका है. बाकी बचे मुरहुलसुदी, डाभाडीह, झरमुंगा, कसमार, बगियारी, गर्री, पिरगुल व जामकुदर मौजा में भी जल्द ही नोटिस का वितरण किया जाएगा. मौके पर वार्ड सदस्य द्रौपदी देवी, संजय सिंह, चरण महतो, मो.कलीम, संतोष प्रजापति, रामकिंकर महतो, गणपति महतो, आनंद मोहन वर्मा, धनुर्धारी प्रजापति के अलावा कई वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-tigers-departure-irreparable-loss-for-jharkhand-yogendra/">यह

भी पढ़े : बेरमो : टाइगर का जाना, झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : योगेन्द्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp