Search

 
 
 

कसमार : अखाड़ों में डीजे और प्री रिकॉर्डेड साउंड पर रहेगी पाबंदी

 
Kasmar (Bokaro) : रामनवमी को लेकर गुरुवार को कसमार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रमुख नियोति दे, बीडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी समेत प्रखंड के सभी गांव से अखाड़ों के लाइसेंसधारक व प्रतिनिधि उपस्थित थे. लोगों को संबोधित करते सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक तय रूट में ही रामनवमी का जुलूस निकले, ये लाइसेंसधारकों की विशेष जिम्मेदारी है. [caption id="attachment_588363" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SHANTI-SAMITI-2-1-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> बैठक में उपस्थित अधिकारी व अखाड़ों के प्रतिनिधि[/caption] उन्होंने कहा कि शर्तों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. जुलूस में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार लेकर नहीं चलेंगे. डीजे और प्री रिकॉर्डेड साउंड पर पाबंदी रहेगी. किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें. अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो समय रहते प्रशासन को सूचित करें. मौके पर एसआई रमेश बर्णवाल, छोगालाल सिंह, हारू रजवार, अमरेश महतो, शकुर अंसारी, रामसेवक जायसवाल, सुनील कपरदार, मनोहर मुंडा, शेखावत अंसारी, यदुनंदन जायसवाल, धनलाल कपरदार, शिवशंकर नायक, दिवाकर महतो, विजय जायसवाल, परमेश्वर सिंह, सौरभ राय, नसरुल होदा, प्रताप सिंह, महबूब अंसारी, बाबर अंसारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-doctors-of-bgh-got-many-awards/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीजीएच के चिकित्सकों को मिले कई पुरस्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही