Search

 
 
 

कसमार : दर्जनों किसानों ने ली पैक्स की सदस्यता

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत भवन में गुरुवार 4 मई को पैक्स ने विशेष सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से बेरमो अंचल सहयोग समिति के सहायक निबंधक उपेंद्र कुमार यादव, कसमार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र भगत मौजूद थे. शिविर में दर्जनों किसानों ने पैक्स सदस्यता ली. बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर सभी पैक्स में शिविर लगाया जा रहा है. पैक्सों में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है. मौके पर दुर्गापुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद महतो, मधुकरपुर पैक्स अध्यक्ष बिपिन मुंडा, बगदा के छत्रु महतो, मुरहुलसूदी के अवध कुमार महतो, देवदास झा, संजू देवी, तपेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, बैजनाथ महतो, दिनेश महतो, उमेश महतो सहित दर्जनों किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-on-may-7-2473-candidates-will-appear-for-neet-exam-at-four-centers/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 7 मई को चार केंद्रों पर 2473 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही