Search

 
 
 

कसमार : कस्तूरबा विद्यालय में सीबीएसई विद्यार्थियों का हुआ प्रवेशोत्सव

 
विधायक ने की पर्याप्त शिक्षकों की बहाली की मांग
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के कमलापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को सीबीएसई में नव नामांकित 25 छात्राओं का प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से किया गया. कार्यक्रम में गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, बीईईओ घनश्याम साहू व वार्डेन सावित्री हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर इस विद्यालय को राज्य के उत्कृष्ट विद्यालय में शामिल होने के बाद 25 छात्राओं के नामांकन को लेकर बधाई देते हुए सभी 25 छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न के शिक्षक की पर्याप्त संख्या में अविलंब बहाली हो, इसके लिए राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. तभी बच्चों की शिक्षा व गुणवत्ता में सुधार होगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्डन सावित्री हेम्ब्रम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों व प्रगति प्रतिवेदन की प्रस्तुति की. मौके पर पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, आराधना बारला, अनामिका कुमारी, चंदा कुमारी, सविता कुमारी, नीरज कुमार ठाकुर, शांति देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-workshop-organized-on-pm-micro-food-industry-upgradation-scheme/">यह

भी पढ़ें : कसमार : पीएम सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही