Search

 
 
 

कसमार : दो सीआरपी की सेवनिवृति में विदाई समारोह का आयोजन

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार बीआरसी में पदस्थापित संकुल साधनसेवी मधुसूदन झा और सरोज कुमार राय की सेवानिवृत्ति पर बीआरसी भवन व उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित कसमार बीइइओ घनश्याम साहू ने कहा कि दोनों ही सीआरपी ने अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया है, उससे सभी कर्मियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. बरईकला हाई स्कूल में विदाई समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सेवानिवृत्त होनेवाले दोनों सीआरपी का व्यवहार और आचरण आदर्श रहा है. कार्यक्रम का संचालन कुमारेश चंद्र झा, विजय कुमार और फलाहारी महतो ने किया. इस अवसर पर बीपीओ के अलावा सीआरपी दीपक प्रसाद नायक, प्रेम कुमार भगत, फलहारी महतो, निरंजन महतो, राजाराम महतो, चमन किशोर के अलावा बीआरसी से फिरोज आलम, अंबुज कुमार महतो, फटिक चंद्र महतो, चंचला कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, गौतम कुमार, दीपक पटेल, शैलेश लहेरी के अलावा बरईकला में पंसस दिलीप कुमार महतो, मनोज कुमार, केदार महतो, नंदकिशोर नायक, अनिल रजवार समेत अन्य कई शिक्षक व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-sri-sri-1008-marutinandan-pran-pratishtha-mahayagya-begins-with-kalash-yatra/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 मारुतिनन्दन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही