Search

 
 
 

कसमार : बगदा में अगलगी, हजारों की संपति जलकर राख

 
Kasmar : कसमार प्रखंड के बगदा निवासी दीपक रंजन के घर और सुरेंद्र महतो की खलिहान में शुक्रवार को आग लगी गई. इससे घर और खलिहान जलकर नष्ट हो गया. इसमें 80 हजार रुपये की क्षति बताई जा रही है. सूचना पाकर तेनुघाट से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया पाया जा सका. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

12 मन धान, कपड़ा तथा फर्नीचर समेत अन्य सभी सामान जले

बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी. देखते ही देखते आग ने दीपक रंजन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया. उनका घर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया. घर के अंदर रखा करीब 12 मन धान, कपड़ा तथा फर्नीचर समेत अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया है. खलिहान में रखा करीब एक हजार पुआल का बीड़ा भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया. परिजन व गांव के दर्जनों महिला-पुरुष आग को बुझाने में जुट गए. घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया गीता देवी व पंसस मौ भट्टाचार्य समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया. मुखिया व पंसस ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. अग्निशमन विभाग की टीम में प्रधान अग्नि चालक रामाशीष मोची व राजेश कुमार वर्णवाल तथा अग्निशमन चालक गणेश हाईब्रो व कृष्ण यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें – 20">https://lagatar.in/farmers-will-march-to-delhi-again-on-march-20-announcement-of-tickets/">20

मार्च फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, टिकैत की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही