Search

 
 
 

कसमार : रांगामाटी गांव में पंचवर्षीय गांव गाराम-मड़य पूजा आयोजित

 
दर्जनों बकरा, बकरी, भेड़ व मुर्गों की दी गई बली
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के रांगामाटी गांव में 4 जुलाई मंगलवार को पंचवर्षीय गांव गाराम मड़य की पूजा की गई. मड़य थान में स्थापित महामाय थान, चिड़ि गोसाईं व रांगाहाड़ि तथा गांव गाराम, जाहिर थान, बोड़ो पहाड़, कपसा थान व राजा थान में पूजा-अर्चना की गई. गांव के नाया बंधु सिंह व सहयोगी भीम सिंह ने पूजा करायी. सभी थान में बकरी, बकरा, भेड़ा व मुर्गे की बलि चढ़ाई गई. इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में उत्तम बारिश, धान की अच्छी फसल, सुख-समृद्धि, अमन-चैन व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. मूल सवारी प्रभु महतो ने मायथान में बली दी गयी काली हलुआनी का रक्तपान भी किया. इस दौरान नाया बंधु सिंह ने कहा कि पुरखों की स्थापित परंपरा के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष पर यह पूजा-अर्चना की जाती है. यह पूजा पहाड़ या साल, ढेला या सालगा वृक्ष के नीचे होता है. इसमें बली आवश्यक है. पूजा में अयोध्या महतो, परन महतो, कैलाश महतो, बिहारी महतो, भीम सिंह, मनिक महतो, इन्द्रनाथ महतो, सोहराय महतो‌, भीम महतो, मितन महतो, अमृत सिंह, शीतल ठाकुर, चंदन ठाकुर, श्यामराम महतो, सुरेश महतो, ताराचंद महतो, मिठू सिंह, बुधु महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688492&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : बेरमो 6 दिसंबर तक जिला नहीं बना तो ज़ोरदार आंदोलन : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही