Search

कसमार : सरकारी अमीन ने लगाया दुर्व्यवहार व जातिसूचक शब्दों का आरोप, एफआईआर दर्ज़

Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के सुरजूडीह में जमीन की मापी करने गए अंचल अमीन रमेश कुमार ने बेंदोटांड़ (फुटलाही) निवासी रामानंद महतो के खिलाफ कसमार थाना में दुर्व्यवहार व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. [caption id="attachment_576654" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/FIR-300x171.jpg"

alt="" width="300" height="171" /> सांकेतिक फ़ोटो[/caption]

                        प्राथमिकी में आरोप

अमीन रमेश कुमार ने दर्ज़ प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मापी के दौरान जमीन के चौहद्दीदार कृष्णबल्लभ महतो के पुत्र रामानंद महतो ने मापी रोकने के लिए उनके साथ गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया. उनके अनुसूचित वर्ग के होने के कारण जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी. इतना ही नहीं जमीन की मापी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके चलते जमीन की मापी नहीं हो सका. अमीन रमेश कुमार ने एसपी, डीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ बेरमो व सीओ कसमार से भी इसकी लिखित शिकायत की है.

                         क्या है मामला

अमीन रमेश कुमार ने बताया कि कि सीओ कसमार के आदेश पर वह शुक्रवार को सुरजूडीह मौजा के खाता संख्या 191, प्लॉट संख्या 439, रकवा 02850 भूमि के सीमांकन के लिए पहुंचे थे. मापी से पूर्व चौहदीदार कृष्णवल्लभ महतो के घर नोटिस दी गई थी. लेकिन घरवालों ने अभद्र व्यवहार करते हुए नोटिस लेने से इनकार कर दिया गया था. मापी के दिन भी उनकी सीमेंट दुकान में उनके परिजनों को जानकारी दी गई कि वह स्थल पर मौजूद रहे. लेकिन मापी में सहयोग के उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मापी नहीं होने दी. यह">https://lagatar.in/kasmar-rrps-children-did-better-in-national-science-olympiad/">यह

भी पढ़ें : कसमार : नेशनल साइंस ओलंपियाड में आरआरपीएस के बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp