Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : दुर्गापुर पंचायत में योजना चयन को लेकर हुई ग्राम सभा

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत योजनाओं के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, गार्डवाल निर्माण, पेयजल, स्वच्छता, सिंचाई कूप निर्माण, आजीविका के साधन आदि से संबंधित योजनाओं का प्रस्ताव ग्रामीणों द्वारा लिया गया. मुखिया अमरेश महतो ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से दुर्गापुर पंचायत के सभी गांव व टोले में विकास योजनाओं का चयन किया जा रहा है. योजनाओं के सही क्रियान्वयन व पारदर्शिता के लिए पंचायत की ओर से टीम भी बनाई गई है. मौके पर पंचायत सेवक भकतू तूरी, पंसस अंजू देवी, रोजगार सेवक रजनीश राकेश, उपमुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य कुंती देवी, संजू देवी, विनिता देवी, सोनी देवी, पबीता देवी, रंजू देवी, रबिता देवी, जलसहिया  निर्मला देवी, सनातन महतो, भीम महतो, अख्तर अंसारी समेत दर्जनों महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-children-appealed-to-the-villagers-to-take-anti-filarial-medicine/">यह

भी पढ़ें : कसमार : ग्रामीणों से फाइलेरिया रोधी दवा खाने की बच्चों ने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही