Search

कसमार : तंजील वकार के नीट में सफलता पर क्षेत्र में हर्ष

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के गर्री निवासी मरगूब आलम व महजबीं बेगम के पुत्र तंजील वकार ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है. इससे हाजी परिवार के लोगों व ग्रामीणों में खुशी की लहर है. वे कसमार के पूर्व सरपंच स्व अब्दुल कय्यूम अंसारी के पोते हैं. तंजील ने अपनी मेहनत के बल पर नीट मेडिकल की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 4040 व ओबीसी कैटेगरी में 1324 रैंक लाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. तंजील की माता महजबीं बेगम रांची के कांके स्थित सीआईपी में बतौर वार्डन पदस्थापित है, वहीं पिता मरगूब आलम कसमार में ही व्यवसाय से जुड़े हैं. कसमार प्रखंड क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय में नीट में सफल होनेवाले प्रथम छात्र तंजील वकार के पिता मरगूब ने बताया कि तंजील की प्राथमिक शिक्षा पेटरवार स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल से शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने रांची के गांधीनगर कांके स्थित डीएवी स्कूल से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 93.6 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण कर नीट में प्रवेश लिया. इधर तंजील ने बताया कि बचपन से ही उसे मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की तमन्ना थी. इसलिए उन्होंने अपना कैरियर इसी क्षेत्र में चुना. वे एक आदर्श चिकित्सक बनकर अपने हाजी खानदान का नाम रौशन करना चाहते हैं. तंजील वकार की सफलता पर स्थानीय मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार, सामाजिक कार्यकर्ता शेरे आलम कई लोगों ने बधाई दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668461&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनबाद : रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर नगर निगम में लीपापोती का खेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp