Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : टांगटोना हाई स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Kasmar (Bokaro) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार की ओर से बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में 6 से 18 वर्ष उम्र के स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कसमार सीएचसी के चिकित्सक डॉ.मानस कुमार कपरदार व एएनएम मंजू कुमारी ने बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया. डॉ.मानस कुमार ने बताया कि यह शिविर हर स्कूल में साल में एक बार लगाया जाता है. जिसमें बच्चों की सामान्य से लेकर जटिल व अन्य किसी प्रकार की बीमारियों की पहचान कर उसे चिकित्सीय परामर्श व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाती है. इसमें बच्चों की जन्मजात बीमारियों से लेकर किसी भी प्रकार की कमजोरी की पहचान कर उसे सीएचसी, सदर अस्पताल के बाद जरूरत पड़ने पर उसे रिम्स या देवकमल अस्पताल रांची भेजकर मुफ्त इलाज कराया जाता है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर भी स्कूली बच्चों को जानकारी दी गयी और शपथ भी दिलाई गई. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सदानंद वर्मा, कपिलेश्वर महतो, विनोद कुमार, सुबोध कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-school-children-made-aware-about-child-trafficking/">यह

भी पढ़ें : कसमार : चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही