Search

 
 
 

कसमार : उल्लास के साथ कसमार प्रखंड में मना होली का त्योहार

 
Kasmar (Bokaro) : रंगों का त्योहार होली कसमार प्रखंड में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. बच्चे, बूढ़े सभी ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस दौरान कसमार के सुरजुडीह, गर्री, तेलमुंगा, मोचरो, मंजुरा, बगदा, खैराचातर, सिंहपुर, दांतू व अन्य गांव में युवाओं ने सुबह सवेरे कीचड़ की होली का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया. जगह-जगह भजन कीर्तन व होली के गीत गाये जा रहे थे. इस दौरान कोई रंगों के नशे में तो कोई शराब के नशे में सराबोर दिखा. बच्चों में भी होली का गजब उत्साह दिखा. किसी भी प्रकार की अशांति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था. होली के एक दिन पूर्व से ही कसमार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव, बाजार व चौक चौराहे में पुलिस की तैनाती की गई थी. कसमार सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, बीडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई रमेश बर्णवाल, एसआई अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में दिनभर घूम-घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे. इसके एक दिन पूर्व शब-ए-बरात और होलिका दहन कार्यक्रम भी कसमार प्रखंड में हुआ. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-farmer-working-in-the-field-died-due-to-lightning/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही