Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : सोनपुरा में अवैध बालू लदा बिना नंबर के दो ट्रैक्टर जब्त

Kasmar (Bokaro) : कसमार थानाक्षेत्र के सोनपुरा पंचायत क्षेत्र में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर प्रशासन ने जब्त किया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कसमार अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, कसमार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता व एसआई अनिल कुमार समेत पुलिस बल की संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की. प्रशासन की टीम को देखते ही दोनों ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकले. दोनों ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के है. पुलिस जिसे जब्त कर कसमार थाना ले आयी. कसमार पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाया जा रहा है. कसमार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. चर्चा है कि सोनपुरा पंचायत क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से इस क्षेत्र में अवैध बालू को कसमार, पेटरवार और जरीडीह प्रखंड क्षेत्र में भेजा जाता है. कसमार सीओ ने बताया कि अवैध बालू सप्लाई करनेवाले तमाम ट्रैक्टरों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही जो भी इस धंधे में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/bermo-illegal-coal-laden-truck-seized-driver-absconding/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर फ़रार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही