Search

 
 
 

कसमार : बगियारी सब स्टेशन में 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

 
हिसिम व कसमार फीडर से जुड़े गांवों में मिलेगी निर्बाध बिजली : डॉ लंबोदर
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित बिजली सब स्टेशन में 30 जुलाई को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 10 एमवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने पावर ऑन कर बिजली सप्लाई का टेस्टिंग की. इस ट्रांसफॉर्मर से हिसिम व कसमार फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में निर्बाध बिजली सप्लाई होगी. मौके पर विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद बगियारी सब स्टेशन में उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर को चालू किया गया है. इससे पूरे कसमार प्रखंड में बिजली की समस्या दूर होगी. उन्होंने विभागीय कर्मियों को क्षेत्र में निर्बाध बिजली सप्लाई देने का निर्देश दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, खैराचातर मुखिया गुड्डू जयसवाल, घनश्याम महतो, शिशुपाल महतो, जितेश भट्टाचार्य, संजय जायसवाल, अशोक सिंह, कपिल सिंह, हीरालाल जायसवाल, घनश्याम महतो, संजय कपरदार, विनोद कपरदार, फखरुद्दीन अंसारी, नकुल पाल, निवारण गोस्वामी, कन्हाई गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, कुर्बान अंसारी, मुकेश ठाकुर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715571&action=edit">यह

भी पढ़ें: नावाडीह : पर्यावरण व जल सरंक्षण को करें पौधरोपण - पूनम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही