Search

 
 
 

कसमार : सुब्रतो कप फुटबॉल में केदला उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी

 
अंडर-17 बालक वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल कसमार व अंडर 14 बालक वर्ग में हाई स्कूल मंजूरा विजयी Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय, हरनाद के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय हरनाद के प्राचार्य मनोज कुमार दत्ता उपस्थित थे. अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग एवं अंडर-14 बालक वर्ग के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई. मैच में अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय केदला की छात्राओं ने क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय हरनाद की छात्राओं को दो गोल से पराजित कर दिया. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल कसमार ने क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इसके अलावा अंडर 14 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंजूरा के छात्रों ने एसएस प्लस टू हाई स्कूल हरनाद के छात्रों को दो गोल से पराजित किया. सभी विजेता टीम अब जिलास्तरीय खेल में अपना प्रदर्शन दिखाएगी. खेल के समापन के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्लस टू हाई स्कूल कसमार के प्राचार्य फारुख अंसारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रघुनाथपुर के प्राचार्य दिनेश नायक, बीपीओ मो कमरुज्जमा, दिब्येन्दु चेल, संजीव कुमार महतो, बसंत कुमार, गंगाधार साव, धनंजय प्रसाद मुर्मू, विद्युत कुमार गोस्वामी, फटीक महतो, अंबुज कुमार, नंदकिशोर नायक, नवीन कुमार, सैयद मोहम्मद, मसरूर, प्रशांत ओझा, अमित कुमार, उपासना पांडेय, चंद्रशेखर, विष्णुपद मंडल, जयप्रकाश रजक, महेंद्र प्रजापति, अनंत कुमार, राजीव रंजन, सुधा कुमारी, पूनम, सरोज ठाकुर, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bms-held-a-preparatory-meeting-for-the-foundation-day/">बेरमो

: बीएमएस ने स्थापना दिवस को लेकर हुई तैयारी बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही