Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : जहर खाकर खैराचातर के व्यवसायी ने की आत्महत्या

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी व्यवसायी व समाजसेवी हीरालाल जायसवाल की मौत हो गई. जहर खाने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है. मृतक के दो बेटे और एक बेटी है. वह बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी समय से बोकारो में ही रह रहे थे. वहीं से अपना राशन कारोबार देखते थे. शुक्रवार को कुछ घंटे दुकान में बैठने के बाद करीब 11 बजे बाइक लेकर निकले. दोपहर करीब 3 बजे उन्हें गांव के बाहर विदाहा जाने वाली सड़क के किनारे पड़े हुआ कुछ ग्रामीणों ने देखा. सूचना पाकर परिजन पहुंचे तो देखा कि जहर खाने की वजह से उनकी स्थिति काफी गंभीर थी. उन्हें बोकारो के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक ने पिछले पंचायत चुनाव 2022 में मुखिया पद पर चुनाव भी लड़ा था. वह काफी मिलनसार और शिक्षित व्यक्ति थे. सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी के कारण समाज और परिवार में उनकी अलग पहचान थी. उनके निधन पर क्षेत्र के अनेक लोगों में शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/chandrapura-body-of-missing-child-recovered-from-well-three-arrested-for-murder/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : लापता बच्चे का शव कुआं से बरामद, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही